Site icon Thenews15.in

पाक के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक से भाजपाइयों ने मनाया जश्न

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक को लेकर आज चरखा पार्क के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हो कर भारत माता और भारतीय सेना के जयघोष के साथ आपस में गुलाल लगा कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
गौरतलब है कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें बर्बाद कर दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से ये तीनों सेनाओं का जॉइंट ऑपरेशन में भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया।अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किमी दूर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को भी भारतीय सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया।

Exit mobile version