नगीना। राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी का नगीना आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के आदेशानुसार भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के आरिष्टी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मंत्रियों के स्वागत एवं ठहरने की व्यवस्था के निमित्त लखनऊ से 6:20 पर नगीना पहुंचने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस से मंत्री श्रम एंव सेवायोजन को स्टेशन पर रिसीव कर उनके ठहरने की व्यवस्था बूंदकी मिल गेस्ट हाउस में की गई। व्यवस्था में भाजपा की ओर से भाजपा नेता रोहित रवि, पूर्व सभासद संजय शर्मा एवं कुंवर हर्षवर्धन सिंह, अमन कुमार एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा नेता कुवंर हर्षवर्धन सिंह, रोहित रवि, संजय शर्मा और अमन ने की अतिथियों की सेवा

