श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बीच बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यदि आरोप गलत साबित होते हैं तो जांच एजेंसियों की रिपोर्ट ही विपक्ष को जवाब देगी।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर उठे विवाद के बीच बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी तरह के संदेह को समाप्त करने के लिए मामले की जांच आवश्यक है, ताकि सच देश के सामने आ सके। बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार नकारात्मक एजेंडा चलाकर बीजेपी को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी वजह से इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से उछाला जा रहा है।
महिपाल सिंह विपक्ष के एजेंडे पर काम कर रहे- डॉ. रजनीश सिंह
वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व लेखा अधिकारी महिपाल सिंह द्वारा लगाए गए वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर भी उन्होंने सवाल उठाए. बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह का कहना है कि महिपाल सिंह विपक्ष के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. उन्होंने पूछा कि यदि उनके सामने कथित गड़बड़ियां हुई थीं तो उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या संबंधित अधिकारियों से औपचारिक शिकायत क्यों नहीं की।
स्ट पर लगे आरोपों और उनके जवाबों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज
बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने कहा कि अब लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होते हैं. फिलहाल ट्रस्ट पर लगे आरोपों और उनके जवाबों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. हालांकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति किसी भी आधिकारिक जांच और उसके निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

