पश्चिम चंपारण/बेतिया। क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार का जन्मदिन उनके ऑफिस तथा अन्य निजी होटल में मनाया गया। इस मौके पर उनके फैंस ने फेसबुक, वॉट्सएप पोस्ट के माध्यम से जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और लंबी उम्र की भी कामना की। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थको ने बुके तथा अंगवस्त्र ओढ़ा कर बधाई दी और उनके द्वारा सोशल वर्क करने के लिए उनका सराहना की।
जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार ने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से मेरे जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने प्यार दिया उन सारे लोगों को धन्यवाद। आगे उन्होंने ने कहा पर्यावरण बचाने के लिए अपने बच्चों के जन्मदिन, पितरों की पुण्यतिथि के दिन एक पौधा अवश्य लगाए। जनसंख्या बढ़ती जा रही है और पौधे कम होते जा रहे है। पर्यावरण को बचाने के लिए एक पेड़ लगा कर अपना योगदान जरूर दे। मौके पर विनोद चौहान, बेतिया वाले नाम से मशहूर राजा शाह, रंजीत पटवा, बिहारी लाल श्रीवास्तव, विजय चौहान, मन्ना मिश्र सहित अनेक समर्थक तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

