घर लौटे किसान, नेताओं और विरोधी दलों की घेरेबंदी को लेकर अभी भी सतर्क है भाजपा

नई दिल्ली| किसानों का आंदोलन अब स्थगित हो गया है। किसान एक साल बाद अपने-अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। घर वापसी से पहले दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों ने अपनी जीत का जश्न भी मनाया । यहां तक कि विरोधी दल भी इसे किसानों की जीत और सरकार की हार करार दे रहे हैं।

चुनावी मौसम में मुद्दे की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए भाजपा बहुत ही सावधानी के साथ इस पर प्रतिक्रिया दे रही है। पिछले एक साल से कई चुनावों में मिली जीत का हवाला देते हुए भले ही भाजपा नेता लगातार यह दावा करते रहे हो कि किसान आंदोलन का विधान सभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसका अंदाजा उन्हे भी था कि किसान आंदोलन की वजह से वो खुल कर अपने एजेंडे के अनुसार चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, पिछले कई वर्षों से यह देखा जा रहा है कि चुनाव का एजेंडा भाजपा ही तय करती रही है और विपक्षी दलों को भाजपा अपने पिच पर आकर खेलने को मजबूर कर देती है। किसान आंदोलन की वजह से भाजपा को इस बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था इसलिए आंदोलन वापसी के ऐलान से सबसे ज्यादा राहत भाजपा को मिली है।

किसान नेताओं के ऐलान के साथ ही सरकार की तरफ से सबसे पहली प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की तरफ से आई। गौरतलब है कि संजीव बालियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लोकसभा सांसद है और जाट समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। इसी इलाके में किसान आंदोलन के सबसे ज्यादा असर होने का दावा किया जाता रहा है।

किसान नेताओं द्वारा आंदोलन के स्थगित करने के ऐलान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था कि अब किसानों के घर लौट जाने के बाद हम अपने एजेंडे पर लोगों से बात कर पाएंगे क्योंकि पहले हर जगह एक ही बात होती थी कि आंदोलन खत्म कराओ । उन्होने कहा कि अब हम किसानों के पास जाकर उन्हे अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। किसानों के हितों में उठाए गए सरकारी कदमों एवं उनके परिणामों के बारे में बताएंगे और अब एजेंडा हम तय करेंगे।

भाजपा के लिए यह मुद्दा कितना अहम और संवेदनशील है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि किसान संगठनों के साथ पर्दे के पीछे चल रही बातचीत में कभी भी सरकार ने अपने आप को फ्रंट पर नहीं रखा। बातचीत को लेकर ए बातचीत की शर्तों को लेकर ए सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को लेकर सारे ऐलान किसान संगठनों की तरफ से ही किए गए। यहां तक कि सरकार द्वारा भेजे गए पत्रों को भी सरकार की तरफ से नहीं बल्कि किसान नेताओं की तरफ से ही सार्वजनिक किया गया।

एक खास रणनीति के तहत सरकार ने इस पूरे मामले में अपने आप को पूरी तरह से पर्दे के पीछे ही रखा। इसलिए भले ही विरोधी दल इसे सरकार की हार साबित करने की कोशिश करती रहे, लेकिन भाजपा इस पूरे मसले पर अलग ही तरह से प्रतिक्रिया दे रही है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा, “हमारे लिए यह जीत-हार का नहीं किसानों के मान और सम्मान का मसला है। किसानों के मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दिल दिखाते हुए इन तीनों कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान किया था और उहोने अपने वादे को पूरा कर दिया। पराली को लेकर भी किसानों की मांग मानी गई और एमएसपी को लेकर भी कमेटी का गठन किया जा रहा है। सरकार का एजेंडा बिल्कुल साफ है. सबका साथ.सबका विकास और सबका विश्वास इसलिए देश में माहौल को बेहतर करने के लिए सरकार ने यह फैसला किया और इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है।

Related Posts

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार