Site icon Thenews15.in

भाजपा ने हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला : नरेश कुमार भाटी

नोएडा । कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 52 नोएडा में संगठन सृजन अभियान के कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार भाटी ने कांग्रेस नेताओं और ब्लॉक अध्यक्ष व फ्रंटल अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार में सभी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

नरेश कुमार भाटी ने कहा कि वर्तमान सरकार में तानाशाही चल रही है, जहां आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा नेता और अधिकारी मिलकर जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। जनता अपनी समस्याओं को लेकर तहसील और थानों के चक्कर लगा लगाकर थक जाती है। यह पहली सरकार है जहां जनता की कोई सुनवाई नहीं है।

कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुकेश यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का सम्मान पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।

 

भाजपा की जनविरोधी नीतियों की आलोचना

 

सुभाष गांधी, कोऑर्डिनेटर ने भाजपा को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि जनता का शासन जनता के लिए होता है, लेकिन भाजपा ने कभी यह प्रयास नहीं किया कि जनभावनाओं का सम्मान हो। हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता और आजादी से बोलने की ताकत देता है, लेकिन भाजपा सरकारों ने बोलने की आजादी पर रोक लगा रखी है।

बैठक में अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे और उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version