200 वर्ष पूर्ण होने पर बिजनौर महोत्सव की प्रशंसा

200 वर्ष पूर्ण होने पर जिस प्रकार बिजनौर में बिजनौर महोत्सव मनाया गया एवं बिजनौर को दुल्हन की तरह सजाया गया इसके लिए शासन प्रशासन एवं जनपद की जनता सराहना के पात्र हैं : कपिल रस्तोगी 

किरतपुर – राष्ट्रीय पत्रकार संगठन ए की बैठक वंश पैथोलॉजी लैब पर जिला अध्यक्ष खिजर जावेद खान की अध्यक्षता एवं नगर उपाध्यक्ष अब्दुल करीम बेग के संचालन में संपन्न हुई।बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई, बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पधारे कपिल रस्तोगी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार किसी भी अखबार एवं चैनल अथवा किसी भी संगठन से जुड़ा हो, पत्रकार का कर्तव्य है कि वह अपनी कलम का प्रयोग देश हित में करे। क्योंकि पत्रकार की कलम ही है जो देश के हालात को किसी भी दिशा में मोड सकती है माहौल बना भी सकती है माहौल बिगाड़ भी सकती है, आपकी पत्रकारिता निष्पक्ष होनी चाहिए।

कपिल रस्तोगी ने 200 वर्ष पूर्ण होने पर बिजनौर की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बिजनौर महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि 200 वर्ष पूर्ण होने पर जिस तरह से बिजनौर में बिजनौर महोत्सव का आयोजन कर बिजनौर को दुल्हन की तरह सजाया गया, शासन प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, खिलाड़ी, एवं जिस कलाकार ने भी बिजनौर महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया वह सराहना के पात्र हैं।
बैठक में खिजर जावेद खान जिलाअध्यक्ष, हेमंत कुमार शर्मा ब्लॉक सचिव, जोगिंदर सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष,योगेंद्र सिंह चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनोज कुमार नगर अध्यक्ष, पवन कुमार जिला मीडिया प्रभारी, अब्दुल करीम बेग नगर उपाध्यक्ष, नंदराम सैनी ब्लॉक महासचिव,मुसैब सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष आयरा आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत