Bihar Vaishali: दहेज में 20 हजार का जैकेट नहीं मिला तो पत्नी की कर दी हत्या

वैशाली- बिहार के वैशाली जिला से एक अतरंगी और हेरतंगेज करने वाले मामला सामने आया है, एक पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि उसे दहेज में महंगी जैकेट नहीं मिलीं। लड़का सीआरपीएफ में जवान है। मृतिका लड़की का नाम रितिका बताया जा रहा है। दरसअल इन दोनों की शादी 8 महीने पूर्व हुई थी। आरोपी का घर वैशाली जिले के पानापुर रघुनाथ गांव में है। मृतिका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की डिमांड कर रितिका को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी का नाम काली चरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के रूप में हुई है। बुलबुल सिंह को एक जैकेट पसंद आई थी जिसका दाम 20 हजार रूपये था, रितिका का परिवार गरीब था इसलिए इतना महंगा जैकेट नहीं दे सका जिससे नाराज होकर पति ने पत्नी की जान ले ली।

हत्या के दो दिन पहले भी किया था प्रताड़ित

मृतिका की मां का कहना है कि हत्या के दो दिन पहले भी रितिका को जैकेट के लिए परेशान किया जा रहा है। मायके के परिजनों के अनुसार शादी के समय से ही चार पहिया गाड़ी और अन्य सामान के लिए रितिका को प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक की पुत्री कोई बात घर तक नहीं पहुंचा पाए। इसके लिए मोबाइल का सिम नंबर तक चेंज कर दिया गया था। 7 महीने बाद यानी 2 जनवरी 2023 को अचानक 7:30 बजे सुबह में ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी का तबीयत खराब हो गई है, जल्दी आइए। मृतिका के पिता ने बताया कि घर के सामने स्कूल है। वही 4-5 लड़के के साथ दामाद ने शराब पी और उसके बाद जा कर ननद और सास के साथ मिलकर हत्या की है। उनकी बेटी हैंडपंप पर गिर गई। और ठंडा मारने से उसकी मौत हो गई। हम लोग डेड बॉडी देखे तो गला पर रस्सी का निशान था। उसके रिश्तेदार हमें धमकी देने लगे। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related Posts

क्या मुकेश चंद्राकर की हत्या के लिए जिला प्रशासन भी जिम्मेदार नहीं ?
  • TN15TN15
  • January 4, 2025

चरण सिंह  क्या छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश…

Continue reading
बिहार: कोर्ट से लौट रहा था मुंशी, बीच रास्ते अपहरण
  • TN15TN15
  • December 11, 2024

 मारपीट कर कराया पकड़ौआ विवाह,  पुलिस में हड़कंप  पटना/नालन्दा। बिहार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

  • By TN15
  • May 13, 2025
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

मुजफ्फरपुर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  • By TN15
  • May 13, 2025
मुजफ्फरपुर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

  • By TN15
  • May 13, 2025
पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

  • By TN15
  • May 13, 2025
आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

  • By TN15
  • May 13, 2025
मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

हंसपुर तेली कल्याण समाज का साधारण सभा संपन्न

  • By TN15
  • May 13, 2025
हंसपुर तेली कल्याण समाज का साधारण सभा संपन्न