पश्चिम चंपारण/बेतिया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, शाखा बेतिया के सत्र 2025-27 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव श्री पिंजरा पोल गौशाला परिसर में संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी संजय कुमार झुनझुनवाला एवं प्रदीप केसान के लिए आजीवन सदस्यों ने मत पत्र द्वारा मतदान किया। 105 सदस्यों में से 104 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। 66 मत प्राप्त कर संजय कुमार झुनझुनवाला निर्वाचित घोषित किए गए। एक मत पत्र अवैध घोषित किया गया।
प्रदीप केसान को 37 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन पदाधिकारी गणेश काजरिया, अध्यक्ष प्रेम सोमानी एवं संरक्षक रोहित सिकारिया द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के संयोजक रवि गोयनका ने बताया कि यह निर्वाचन पूर्ण रूप से निर्वाचन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पूर्ण पारदर्शी तरीके से कराया गया। वही विजयी प्रत्याशी संजय झुनझुनवाला ने अपनी जीत का पूरा श्रेय समाज बन्धुओं को दिया एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मेलन को नई दिशा प्रदान करने का संकल्प लिया। नि. वर्तमान अध्यक्ष प्रेम सोमानी ने मतदान में शामिल होने के सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त किया।

