Bihar Politics : बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने की तैयारी में नीतीश सरकार, किसानों को मिलेगा मुआवजा

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने की तैयारी में है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने यह बात कही। किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। बिहार में कम बारिश से उपजे सूखे के हालातों के बीच राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की तैयारी की जा रही है। नीतीश कुमा की नई सरकार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इसकी घोषणा की है। मंत्री सुधाकर ने कहा कि राज्यभर में कम बारिश की वजह से धान की रोपनी प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करेगी।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने शुक्रवा को कैमूर जिले के मोहनियां में कहा कि बिहार सरकार को सूखाग्रस्त घोषित करने पर विचार कर रही है। राज्य के १२५ प्रखंडों में हालात ज्यादा खराब हैं, जिन किसानों की फसल खराब हुई है या जहां धान समेत अन्य खरीफ फसलें की रोपनी नहीं हो पाई है, वहां पर सरकार किसानों की मदद करेगी। सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी। किसानों को एकमुश्त मुआवजा देनेकी तैयारी की जा रही है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सीएम नीतीश ने जहानाबाद, गया और औरंगाबाद जिले का शुक्रवार को दौरा किया था। शनिवार को भी मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले का हवाई सर्वेक्षण कर सूखे के हालातों का जायजा लेंगे। सीएम ने अधिकारियों को कम बारिश की वजह से उपजे हालातों पर नजर बनाए रखने और किसानों की मदद देने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिये। साथ ही किसानों को डीजल अनुदान की राहत राशि जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा गाय। सीएम नीतीश ने किसानों को १६ घंटे बिना रुके बिजली देने पर भी जोर दिया।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी