Bihar News : पटना में धारदार हथियार से बुजुर्ग मां-बेटी की हत्या 

Bihar News : फुलवारी शरीफ थाना के उफर गांव के सबुरी नगर में कारोबारी के साथ रहती थीं उनकी सास और पत्नी 

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है। ये अपराधी रोज दुःसाहसिक वारदातों को जघन्य तरीक़े से अंजाम दे रहे हैं। सोमवार देर शाम फुलवारी शरीफ थाना के उफर पूरा गांव के सबुरी नगर में घर मे घुसकर एक व्यापारी की बुज़ुर्ग सास व अधेड़ उम्र की पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस तरीक़े से हत्या कर दी गई। मामले की  जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार उफर पूरा के सबूरी नगर में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज झाखड़ा गांव के मूल निवासी विभाष चंद्र झा मकान बनाकर रहते हैं। विभाष चंद्र झा पटना के जमाल रोड में  अपना कारोबार करते हैं। विभाष चंद्र झा सोमवार को सुबह ही अपने के लिए घर से  निकल गए थे। घर में उनकी सास मानती देवी और पत्नी पूनम झा मौजूद थीं।

वारदात स्थल पर मौजूद विभाष चंद्र झा के स्टाफ जयराम तिवारी ने बताया कि विभाष चंद्र झा के घर में भी गोदाम है। सोमवार रात्रि तकरीबन आठ बजे एक कस्टमर विभाष चंद्र झा के सबूरी नगर घर पर आए और दरवाजा खुला देख आवाज लगाई। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जवाब न मिलने पर उस शख्स ने विभाष चंद्र झा को कॉल कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है। घर से कोई जवाब या आवाज नहीं आ रही है। इसकी जानकारी मिलते ही विभाग चंद्र झा ने अपनी पत्नी पूनम झा के मोबाइल पर कॉल लगाया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। आनन फानन में विभाष चंद्र झा ने उफर पूरा में ही अपने एक परिचित रोहित मेडिकल हॉल वाले को घर जाकर देखने को कहा।

मेडिकल हॉल वाले रोहित ने जब वहां जाकर देखा तो घर के बाहर वो कस्टमर जिसने विभाष झा को फ़ोन किया था मौजूद था। दोनों ने विभाष चंद्र को बताया कि उनके घर में उनकी सास की हत्या हो गई है और अंडरग्राउंड जाने वाले रास्ते में पत्नी पूनम झा घायल अवस्था में पड़ी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद विभाष चंद्र झा भागे-भागे घर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पत्नी पूनम झा को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष इसरार अहमद दल-बल समेत सबुरी नगर पहुंचे।

विभाष चंद्र झा के मकान के आसपास कोई घर भी नहीं है। इस कारण घटना की जानकारी गांव वालों को भी नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। साथ ही गले पर भी धारदार हथियार से वार किया गया है। थानाध्यक्ष इकरार अहमद दल बल के साथ सबुरी नगर पहुंचे तो उन्होंने पाया की नई आवासीय कॉलोनी में सुनसान जगह पर विभाष चंद्र झा ने मकान है।  अगल-बगल में कोई नहीं है।  पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया है ताकि मौके ए वारदात से इन निर्मम हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य जुटाये जा सके। वहीं दूसरी ओर एक साथ सास व पत्नी की हत्या से पूरी तरह बदहवाश विभाष चंद्र झा की हालत पागलों सी हो गई है। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। सास और पत्‍‌नी की हत्या के बाद विभाष चंद्र झा बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रहे हैं। आसपास पड़ोस के लोग बाग उनको संभाल रहे हैं।
इंडिगो एयरलाइन्स में इंजीनियर है बेटा : गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया की विभाष चंद्र झा की पत्नी और सास के साथ यहां रहते थे। उनका एक पुत्र कानन झा है, जो गुड़गांव में इंडिगो में इंजीनियर है और वहीं रहता है।

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई