बिहार : ट्रैफिक पुलिस का नया कारनामा!

 कार चालक का ‘हेलमेट के लिए’ काटा चालान, चेक किया तो हिल गया दिमाग

 पटना। शहर में अब कार चालकों को भी हेलमेट पहनना पड़ सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस के कारनामे बोल रहे हैं। दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में जो हुआ है, उसे जानने के बाद आप पूरा मामला समझ जाएंगे। यहां एक कार मालिक का हेलमेट नहीं पहनने को लेकर चालान कर दिया गया। वहीं पीड़ित कार मालिक का कहना है कि उसने एक सप्ताह से कार को घर के बाहर ही नहीं निकाला। कार मालिक को चालान के बारे में मैसेज आने पर जानकारी मिली। इसके बाद से वह ऑनलाइन हुई चालान में सुधार कराने के लिए लगातार चक्कर काटने को विवश है।दरअसल, पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर पार पोखरा के रहने वाले कार मालिक गौरव कुमार के मोबाइल पर 31 अगस्त शनिवार की शाम 5:30 बजे के करीब एक मैसेज आया। यह मैसेज पटना ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आया था। इसके बाद जब कार मालिक ने मैसेज चेक किया तो उनके होश उड़ गए। मैसेज के जरिए उन्हें पता चला कि हेलमेट नहीं पहनने के चलते उनकी कार का चालान कटा है।हालांकि पीड़ित का कहना है कि उसने तो 7 दिनों से अपनी कार गैराज से बाहर भी नहीं निकाली। बाद में जब गौरव ने मैसेज को एम परिवहन पर चेक किया तो उसमें चालान के साथ एक तस्वीर भी छपी थी। तस्वीर में एक बाइक पर युवक और युवती सवार दिखे। दरअसल, जिस कार का चालान कटा है, उसका नंबर BR 01 FV 2598 है, जबकि चालान पर दिख रही बाइक का नंबर BR 01 EV 2598 है।ये तस्वीर पटना के एम्स गोलंबर के पास की बताई जा रही है, जो कि 30 अगस्त की है। वहीं पूरा माजरा समझ आने के बाद कार मालिक गौरव कुमार ने कंप्लेन ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन अभी तक ट्रैफिक पुलिस से ऑनलाइन चालान का सुधार नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी