बिहार : होली पर जहरीली शराब पीने से अब तक 32 लोगों की मौत

भागलपुर, नौगछिया और बांका के अमरपुर प्रखंड में अब तक 22 लोगों की मौत की सूचना है।

द न्यूज 15 
भागलपुर। होली पर बिहार में शराब पीने से भागलपुर, नौगछिया और बांका के अमरपुर प्रखंड में अब तक 32 लोगों की मौत की सूचना है। परिजनों का कहना है कि इन्होंने शराब का सेवन किया था। छह से अधिक लोगों का इलाज जेएलएन मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों का कहना है कि इनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है। हालांकि, प्रशासन जहरीली शराब पीने के परिजनों की दलील को मानने को तैयार नहीं है।

इसी बीच भागलपुर के कजरैली और गोराडीह इलाके में भी तीन-तीन लोगों की मौतें संदिग्ध हालातों में होने की सूचना है। लेकिन इस सिलसिले में प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। मृतकों के नाम चक्रधर प्रसाद सिंह, कुमरथ गांव के अरुण यादव, विशनरामपुर के आदित्य कुमार उर्फ चुन्ना है। ये तीनों कजरैली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

वहीं गोराडीह थाना के तहत पुन्नक मोहनपुर गांव के यादव के पुत्र रोहित यादव, विष्णु यादव के पुत्र गुलशन यादव और सालपुर गांव के संतोष कुमार की मौतें होने की जानकारी मिली है। भागलपुर के एसडीओ धनंजय कुमार का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक विनोद राय की पत्नी पूनम ने बताया कि शनिवार को होली खेलने के दौरान उनके पति ने अन्य लोगों के साथ शराब पी थी। उसके बाद से ही इनकी तबियत बिगड़ी है। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इनकी मौत हुई है।

घटना के विरोध में चंपानगर और विश्वविद्यालय क्षेत्र में आगजनी और प्रदर्शन कर लोगों ने जाम लगा दिया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज इलाके में विनोद राय (50 ), संदीप यादव (45) एवं मिथुन कुमार (25) की तबियत शनिवार को अचानक बिगड़ने के बाद भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सुबह तीनों की मौत हो गई। जबकि एक युवक अभिषेक कुमार की आंख की रोशनी चली गई। चौथी मौत कजरैली थाना क्षेत्र के मोदीनगर गांव के नीलेश कुमार (34 ) की रविवार सुबह हुई है। वहीं, बांका के अमरपुर में आठ लोगों की मौतें हुई है। वहां भी होली खेलने के बाद घर लौटे लोगों की तबियत शनिवार को खराब हुई। इन सभी को अमरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से आठ ने रविवार को दम तोड़ दिया।

इनके नाम रघुनंदन पोद्दार (60), राजा कुमार तिवारी (50), कामदेवपुर, संजय कुमार शर्मा (60) औरैया, सुमित कुमार (19) डुमरामा, आशीष कुमार सिंह (26) डुमरिया, गोड्डा जिले के वसंतपुर निवासी विजय साह है। विजय अपने समधी डब्लू साह के घर होली मनाने आया था। दो लोग और हैं। इधर नवगछिया के नारायणपुर में भी इसी तरह के हादसे में चार मौतें होने की सूचना है। इसके अलावा बारह लोगों की हालत नाजुक है। मृतकों के नाम हैं यूपी के राजेंद्र सिंह, मधुरापुर के गोविंद साह, नारायणपुर के शिक्षक मनीषदेव कुमार और बलाहा के सिंटू उर्फ अनिकेत है।

Related Posts

क्या मुकेश चंद्राकर की हत्या के लिए जिला प्रशासन भी जिम्मेदार नहीं ?
  • TN15TN15
  • January 4, 2025

चरण सिंह  क्या छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश…

Continue reading
बिहार: कोर्ट से लौट रहा था मुंशी, बीच रास्ते अपहरण
  • TN15TN15
  • December 11, 2024

 मारपीट कर कराया पकड़ौआ विवाह,  पुलिस में हड़कंप  पटना/नालन्दा। बिहार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

  • By TN15
  • May 13, 2025
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

मुजफ्फरपुर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  • By TN15
  • May 13, 2025
मुजफ्फरपुर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

  • By TN15
  • May 13, 2025
पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

  • By TN15
  • May 13, 2025
आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

  • By TN15
  • May 13, 2025
मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

हंसपुर तेली कल्याण समाज का साधारण सभा संपन्न

  • By TN15
  • May 13, 2025
हंसपुर तेली कल्याण समाज का साधारण सभा संपन्न