मध्य प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन वुल्फ मॉड्यूल से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। भोपाल के काजी कैंप निवासी मोहम्मद फराज को इस मॉड्यूल का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। जांच में सामने आया है कि फराज पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था और उसके पास से संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। एटीएस को आशंका है कि वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने के साथ अफगानिस्तान जाकर आतंकी प्रशिक्षण हासिल करने की तैयारी कर रहा था। फराज की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के देवबंद से नईम अब्दुल्ला और राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव को गिरफ्तार किया गया है।
नईम पर फराज का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराने का आरोप है, जबकि शाकिर मेव मॉड्यूल में सेकंड-इन-कमांड की भूमिका निभा रहा था। एटीएस तीनों आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेजों और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच के जरिए मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
कांग्रेस कॉलोनी से मोहम्मद फराज गिरफ्तार
भोपाल बनता जा रहा गढ़
भोपाल सेंट्रल जेल में कितने कुख्यात आतंकी बंद
आतंकी संगठन जेल में आतंकियों की संख्या
SiMi 23
PFI 21
Hut 17
JMB 4
SISI 4

