
नजीबाबाद। भारतीय जीवन बीमा निगम मेरठ मंडल द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा नजीबाबाद के विकास अधिकारी भोले सिंह को उनके परिवार सहित उनके द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम में किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए राज सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मान सम्मान के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा नजीबाबाद के विकास अधिकारी भोले सिंह ने मेरठ मंडल के पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान आगे भी मुझे और मजबूती, मेहनत व लग्न के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा नजीबाबाद के पदाधिकारीयों एवं अभिकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।