Site icon Thenews15.in

मुजफ्फरपुर में भीम आर्मी सदस्यों का तांडव, गिरफ्तार

 मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र में भीम आर्मी के सदस्यों का तांडव देखा गया।रविवार को दर्जनों घर को निशाना बनाया गया।जमकर तोड़ फोड़ की गई। पुलिस पर भी पथराव किये गए। स्थिति तनावपूर्ण हुई तो भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। भीम आर्मी का एक वांटेड नेता गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है कि बिहार के कई जिलों के साथ साथ अन्य राज्य में करीब डेढ़ दर्जन से जायदा केस गोल्डन दास पर दर्ज है। करीब आधा दर्जन केस में वांटेड है. आज मुजफ्फरपुर में पारु के गोपालपुर में अपने साथी संग गांव में घुसकर दर्जन भर से अधिक घरों पर हमला कर दिया। तोड़फोड एवं लूटपाट, पुलिस पर हमला, सड़क जाम और जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की गई।इस जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। पे फोन पर बहुत सारे लोगों से पैसा लेकर मुजफ्फरपुर आया था। न्याय दिलाने के नाम पर सभी जगह यह इस तरीके से ही कार्यक्रम का आगाज करता है।सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Exit mobile version