Site icon Thenews15.in

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं मिल रही जनता परेशान है गैस की बुकिंग भी नहीं हो रही है। सरकारी आंकड़े झूठे साबित हो रहे है। मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी शाहदरा ने कहा गैस की कालाबाजारी बहुत बड़े स्तर से हो रही है। लोगों से मजबूरी में  मुंह मांगे पैसे मांगे जा रहे है।

शादी विवाह के लिए भी गैस की दिक्कत हो रही है। गैस की बुकिंग करने में बहुत परेशानी हो रही है एजेंसी वाले भी घोटाला कर रहे है। प्रेम सिंह भाटी ने कहा की अगर कालाबाजारी नहीं रोकी गई तो बहुत बड़ा आंदोलन करने के लिए हम मजबूर होंगे इस मौके पर। प्रेम सिंह भाटी सोनू अवाना सत्य प्रकाश अवाना पवन खारी चंद्रपाल ओमी प्रधान सोनू प्रजापति मोहित जितेंद्र अजय आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version