मोरवा में दर्जनों जगह पर याद किए गए भारत रत्न बाबा साहब

0
1

समस्तीपुर। जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती सोमवार को मनाया गया। मोरवा क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर लोगों ने उनके, चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती दिवस पर उन्हें याद किया। याद करते हुए उन्हें गरीबों की मसीहा बताया। सारंगपुर पूर्वी पंचायत में बबलू यादव की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाया गया। धर्मपुर बांदे पंचायत में डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में रविदास जयंती मनाया गया साथ ही संत रविदास स्वजागरण पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इसी धर्मपुर बांदे पंचायत मैं भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय कुमार चौधरी के अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाया गया। सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष कमल पासवान की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाया गया। मोरवा उत्तरी पंचायत में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार झा की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाया गया। मौके पर सदानंद झा, रत्नेश यादव, मोहम्मद नसीम, किरण कुमारी, अशोक राम, मनोज पटेल, तारणी राय, सुशील मिश्रा, सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here