Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा आज पहुँची दिल्ली

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6:00 बजे दिल्ली में प्रवेश कर चुकी है यात्रा सुबह बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से होते हुए बदरपुर से शुरू होकर 10:30 बजे आश्रम चौक तक पहुंची है इस यात्रा में राहुल गांधी संग सोनिया और प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंचे हैं इसी के साथ कांग्रेस के तमाम मुख्यमंत्री और नेतागण इस यात्रा में आज दिल्ली पधारे हैं

3000 किलोमीटर की दूरी तय कर आज भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है इसमें राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा. इस यात्रा में पार्टी के आला नेताओं के साथ-साथ कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस यात्रा में सुबह-सुबह एक तस्वीर सामने आई, जिसमें भगवान बाल्मीकि की तस्वीर लिए बड़ी संख्या में दलित समाज इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल दिखें।

भारत जोड़ो यात्रा में जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों। रक्षा मंत्री राजनाथ जी हो। या पूर्व वीपी वैंकेया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है।

वही कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पिछले दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को रद्द करने की बात भी सामने आई थी जिसमें एक पत्र कांग्रेस नेता को देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख ने लिखा था इस पत्र में कोरोना के प्रोटोकॉल्स को पालन करने की अपील भी की गई थी। सूत्रों के हवाले से आज खबर आई है कि इस भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने सभी से मास्क लगाने की अपील भी की है

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 11:00 बजे लंच ब्रेक के बाद आश्रम चौक से 1:30 बजे फिर से रवाना होगी मथुरा रोड से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा इंडिया गेट और आईटीओ होते हुए लाल किले तक पहुंचेगी। इस दिन की पैदल यात्रा लाल किले पर जाकर शाम को ही खत्म होगी। लाल किले पर शाम के वक्त राहुल गांधी सभी को संबोधित करेंगे। और वहां से काफिले में बैठकर बाकी नेताओं के साथ राजघाट जाएंगे इसके बाद वे शांति वन, शांति स्थल और वीरभूमि भी जाएंगे।

24 दिसंबर को होने वाली यह भारत जोड़ो यात्रा पहले चरण की अंतिम यात्रा होगी 24 दिसंबर के बाद इस यात्रा पर विश्राम दिया जाएगा और 3 जनवरी को दिल्ली से पुनः यात्रा शुरू होगी इस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस नेता भारत के तमाम मुद्दों और समस्याओं को लेकर जनता के बीच पैदल यात्रा कर रहे हैं।

यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी इस यात्रा का उद्देश्य 3570 किलोमीटर लंबी यात्रा और डेढ़ सौ दिन की नॉन स्टॉप यात्रा करने का है जो देश भर के 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। इसमें से कुछ राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों को यात्रा कवर कर चुकी है।

जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता देश के अलग-अलग राज्यों में पैदल यात्रा कर जनता के बीच से देश की समस्याओं और मुद्दों को लेकर पहुंचे थे। आज यह यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। जो शाम को लाल किले पर जाकर खत्म होगी।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से 26 मार्च तक कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी शुरू करने जा रही है इस बात की पुष्टि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने की है जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य चुनावी यात्रा नहीं बल्कि विचारधारा आधारित यात्रा है

  • Related Posts

    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading
    पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    लखनऊ के आशियाना (बंगला बाजार) वाले ‘नीले ड्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

    अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

    • By TN15
    • March 10, 2026
    अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

    बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

    • By TN15
    • March 10, 2026
    बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

    सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

    • By TN15
    • March 10, 2026
    सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

    शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

    • By TN15
    • March 10, 2026
    शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…