Site icon Thenews15.in

Bharat jodo Yatara : सोलहवां दिन अलुवा के यूसी कॉलेज से सुबह सात बजे शुरू हुआ

भारत जोड़ो यात्रा का सोलहवां दिन अलुवा के यूसी कॉलेज से सुबह सात बजे शुरू हुआ। यहां यात्रियों ने 1925 में महात्मा गांधी द्वारा लगाए गए आम के पेड़ पर पुष्पांजलि अर्पित की। एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहां राहुल गांधी ने लक्षद्वीप से लाए गया एक पौधे लगाया। लगभग 12 किमी की यात्रा के बाद, यात्रा करकुट्टी कप्पेला जंक्शन पर रुकी। यात्रा को स्थानीय नागरिकों से उत्साहजनक समर्थन और स्वागत मिला। प्रतिदिन 20 किमी से अधिक चलने के बावजूद, यात्रियों में भारत जोड़ो के सपने के लिए जोश और उत्साह था, यात्रा शाम 7 बजे नगर निगम टाउन हॉल, चलाकुडी में समाप्त हुई।

Exit mobile version