भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए, 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में लेंगे CM पद की शपथ

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। पंजाब में सभी दावों को धताते हुए आम आदमी पार्टी ने पूरे सूबे में झाड़ू चला दी है। प्रदेश में रिकॉर्ड 92 सीटें जीतकर आप सरकार बनाने जा रही है। भगवंत मान 16 मार्च को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे। 13 मार्च को मान अमृतसर में रोड शो भी निकालेंगे। इससे पहले शुक्रवार को जीत के बाद भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद मांगा।
पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 1970 के बाद यह पहला मौका है जब कोई बाहरी पार्टी यहां सरकार बनाएगी। आप के सीएम फेस भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। सीएम शपथ कार्यक्रम के लिए पार्टी ने खास तैयारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शपथ कार्यक्रम के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के गांव धरती खटकड़ कलां को खास तौर सजाया जा रहा है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ता अभी से इस कार्यक्रम को लेकर बेहद गंभीर हैं और भव्य कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। इससे पहले मान 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे और ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का अभिवादन करेंगे।
केजरीवाल के पैर छुए मांगा आशीर्वाद : पंजाब में बहुमत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में उत्साह से भरी हुई है। मतगणना के अगले दिन मान ने पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब आने का न्यौता दिया था। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ने मान से मुलाकात की और उन्हें शानदार जीत की बधाई दी। इस मौके पर भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने इस दौरान मान को गले से लगा लिया।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत की। पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने 10 वादे जारी किए और…

किसान आंदोलन को मुद्दा बनाएगी AAP, मोदी सरकार को घेरने की चुनावी रणनीति

आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी पंजाब और हरियाणा में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश में जुटी हुई है। पंजाब और हरियाणा में इन दिनों एमएसपी पर कानूनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछड़ो को मिलेगी नई राजनैतिक ताकत : रविन्द्र प्रधान जोगी

  • By TN15
  • April 23, 2025
  • 6 views
पिछड़ो को मिलेगी नई राजनैतिक ताकत : रविन्द्र प्रधान जोगी

पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

  • By TN15
  • April 23, 2025
  • 5 views
पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

  • By TN15
  • April 23, 2025
  • 3 views
मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

  • By TN15
  • April 23, 2025
  • 5 views
अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी