भागलपुर में एक और हादसे की आशंका! विस्फोट में क्षतिग्रस्त मकानों को तोड़ने नहीं दे रहे लोग, प्रशासन से की यह मांग

द न्यूज 15

भागलपुर। तीन दिन पहले भागलपुर के काजवलीचक में हुए विस्फोट में क्षतिग्रस्त मकानों को तोड़ने के लिए रविवार को प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सुबह 9 बजे पुलिस पदाधिकारी और नगर निगम के अफसर पूरे संसाधनों के साथ पहुंचे, लेकिन प्रभावित लोगों ने मकान तोड़ने का विरोध कर दिया। लोगों का कहना था कि विस्फोट उनके घर में नहीं हुआ है और वह दोषी नहीं हैं। लेकिन इस घटना में जान माल दोनों का नुकसान हुआ है। जो क्षति हुई है, उसपर कोई बात नहीं हो रही है। अब मकान भी तोड़ा जा रहा है। आखिर हमलोग अपना मकान कैसे बनायेंगे। प्रशासन पहले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करे, तब मकान तोड़ने देंगे।
मौके पर मौजूद नाथनगर की अंचलाधिकारी स्मिता झा ने विरोध कर रही महिलाओं को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। अंत में नगर निगम को अपना जेसीबी और मजदूर हटाना पड़ा। लोगों के विरोध के बाद प्रशासन के कोई वरीय अधिकारी नहीं पहुंचे। यह जिच दिन के दो बजे तक चलता रहा। प्रभावित लोगों की तरफ से स्थानीय वार्ड पार्षद डॉ. प्रीति शेखर ने अंचलाधिकारी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि लोग अपनी क्षति के बारे में प्रशासन को लिखित दें तो वरीय अधिकारियों को दिया जाएगा।
इसके बाद ओमप्रकाश साह ने जिलाधिकारी के नाम एक आवेदन दिया जिसमें बताया कि पूरा परिवार सम्मलित रूप से एक मकान में रहते हैं, जिसमें स्व. कैलाश साह, मनोज साह, राजकुमार साह, लड्डू साह, पवन साह आदि के घर हैं। विस्फोट में पूरा मकान क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा फ्रिज, गोदरेज, पंखे, चौकी, सिलाई मशीन, बर्तन, मोबाइल, पलंग, साइकिल, ई-रिक्शा, सिलेंडर, ट्रक, सोफा, टीवी, आभूषण सहित की क्षति हुई है। इसलिए इसकी क्षतिपूर्ति की जाए।
आवेदन तैयार करने के बाद प्रशासन की तरफ से कोई निर्णय नहीं हो सका। पूरे दिन निगम का संसाधन घटनास्थल पर मौजूद रहा। शाम पांच बजे तक मकान तोड़ने की कार्रवाई नहीं हो सकी। इस बीच पहले से जमा मलबे को वहां से साफ किया गया। घटनास्थल पर नगर आयुक्त प्रफुल चंद्र यादव, इंजीनियर राकेश सिन्हा आदि मौजूद थे। नगर आयुक्त ने बताया कि मकान तोड़ने के बारे में जिला प्रशासन से जो निर्देश मिलेगा, उस आधार पर निगम अपने संसाधनों से काम करेगा। मौके पर भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर भी पहुंचे थे।
जब तक लोग सहमति नहीं देंगे, तबतक मकान नहीं टूटेगा : सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि पहले उन्हीं लोगों ने मकान तोड़ने की सहमति दी थी। अब मुआवजे की मांग कर तोड़ने से मना कर रहे हैं। मुआवजा के निर्धारण के लिए कमेटी द्वारा निर्णय होना है। जांच में चीजें स्पष्ट होने के बाद ही इसपर निर्णय हो सकता है। चूंकि प्राइवेट मकान है, इसलिए प्रशासन जबरन तोड़ भी नहीं सकता है। लेकिन मकान खतरनाक स्थिति में है। इसलिए वहां फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जब तक वे लोग सहमति नहीं देते हैं, तब तक मकान नहीं तोड़ा जा सकता है।

Related Posts

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार