बिहार में बीफ पर बवाल!

हाथ जोड़ रहम की भीख मांगता रहा JDU नेता, बोला- अब न खाएंगे…पर पीट-पीट उतार दिया मौत के घाट, समस्तीपुर के मुसारी घरारी इलाके का रहने वाला आलम 16 फरवरी से घर से लापता था। पुलिस के मुताबिक उसके परिवार को फिरौती के लिए फोन आया था, जिसमें 2.75 लाख रुपये की मांग की गई थी।

द न्यूज 15 
पटना । बिहार के समस्तीपुर में एक स्थानीय जद (यू) नेता के अपहरण और कथित तौर पर मारे जाने के एक हफ्ते बाद पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया। इस मामले में तीन दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया था कि कथित तौर पर उसे गोहत्या में शामिल होने के लिए मारा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सांप्रदायिक तनाव भड़काने और हत्या की जांच को मोड़ने के इरादे से वीडियो पोस्ट किया था।
पुलिस ने 35 वर्षीय मोहम्मद खलील आलम की हत्या धार्मिक वजह से किए जाने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आलम को रेलवे में एक युवक को नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने में कथित रूप से विफल रहने के लिए मार दिया गया था। वीडियो में दिखाया गया है कि पीड़ित जदयू नेता हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा और बोला कि अब बीफ नहीं खाएंगे, लेकिन उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।
हत्या के मामले में अब तक तीन और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने को लेकर एक को गिरफ्तार किया जा चुका है। चौथा आरोपी फरार है।समस्तीपुर के मुसारी घरारी इलाके का रहने वाला आलम 16 फरवरी से घर से लापता था। पुलिस के मुताबिक उसके परिवार को फिरौती के लिए फोन आया था, जिसमें 2.75 लाख रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने कहा कि कोई फिरौती नहीं दी गई और आलम के परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
18 फरवरी को पुलिस ने एक छात्र विपुल झा को गिरफ्तार किया था, जो खुद को एक एनजीओ कार्यकर्ता होने का दावा करता है। वह इस मामले में पहली गिरफ्तारी थी। पुलिस ने कहा कि उसने उन्हें बताया कि आलम की मौत 16 फरवरी को ही हुई थी। बाद में पुलिस ने अधजले शव को बाहर निकाला। समस्तीपुर के एसपी हृदय कांत ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया: “विपुल ने कहा कि जद (यू) नेता ने 2019 में एक छात्र से रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए 3.75 लाख रुपये लिए थे, लेकिन नौकरी दिलाने में असमर्थ रहा। विपुल और उसके साथी किशन कुमार ने आलम से पैसे वसूल करने का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया था।”

Related Posts

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

Continue reading
ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई