सरधना सीट की जंग : भगवा शॉल में दिखे संगीत सोम, बोले- खेल तो बिगड़ेगा पर अखिलेश-जयंत का

सरधना सीट से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के खिलाफ सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान लड़ रहे हैं चुनाव

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  पश्चिमी यूपी की सरधना सीट से भाजपा के टिकट पर संगीत सोम तीसरी बार मैदान में हैं। गुरुवार को पहले चरण के मतदान की सुबह संगीत सोम यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह भगवा शॉल में नजर आए। न्यूज चैनलों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सरधना सीट से भाजपा 50 हजार वोटों से अधिक अंतर से जीत हासिल करेगी। गन्ना किसानों के मुद्दे पर संगीत सोम ने कहा कि कोई किसान नाराज नहीं है। यह गन्ना बेल्ट है, किसानों को गन्ना का 100 फीसदी भुगतान हुआ है। अगर एक किसान ने भी कहा कि उन्हें पैसे नहीं मिले हैं, तो मैं चुनाव लड़ना बंद कर दूंगा। हमने किसानों को 14 दिन के अंदर गन्ने का रेट दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा, लोकदल, कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे तब भी हारे थे। इस बार फिर हारेंगे।
‘अखिलेश और जयंत का खेल बिगड़ेगा’: संगीत सोम से एक न्यूज चैनल ने सवाल किया कि क्या जयंत चौधरी और अखिलेश यादव आपका खेल बिगाड़ पाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि खेल हमारा नहीं बल्कि उनका खेल बिगड़ गया है। बता दें कि संगीत सोम के सामने समाजवादी पार्टी ने अतुल प्रधान को मैदान में उतारा है। सरधना सीट पर भाजपा का दबदबा: सरधना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की चर्चित सीटों में से एक है। अक्सर सरधना सीट पर भाजपा और बसपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी को इस सीट पर संघर्ष ही करना पड़ा है और जीत एक बार भी नसीब नहीं हुई है। वहीं मौजूदा विधायक संगीत सोम तीसरी बार भाजपा के टिकट से मैदान में हैं। बता दें कि संगीत सोम 2012 और 2017 में भी भाजपा विधायक बने थे। 2017 में उन्होंने सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान को 21,625 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं अब 2022 में भी पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किरतपुर में बिजली अच्छी आने से जनता में खुशी की लहर

  • By TN15
  • May 30, 2025
किरतपुर में बिजली अच्छी आने से जनता में खुशी की लहर

अवैध गतिविधियों पर चला प्राधिकरण का डंडा

  • By TN15
  • May 30, 2025
अवैध गतिविधियों पर चला प्राधिकरण का डंडा

पीएम से मिले शुभम द्विवेदी के परिजन 

  • By TN15
  • May 30, 2025
पीएम से मिले शुभम द्विवेदी के परिजन 

100 दिन – उत्सव नहीं, आत्ममंथन का समय

  • By TN15
  • May 30, 2025
100 दिन – उत्सव नहीं, आत्ममंथन का समय

सुरवीन चावला ने साझा किया दर्दनाक वाकया, डायरेटर ने की थी किस करने की कोशिश!

  • By TN15
  • May 30, 2025
सुरवीन चावला ने साझा किया दर्दनाक वाकया, डायरेटर ने की थी किस करने की कोशिश!

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी!

  • By TN15
  • May 30, 2025
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी!