Site icon Thenews15.in

बरहट: आंजन नदी में डूबने से मासूम की मौत

 स्वजन में पसरा मातम

 कर्मा पर्व को लेकर घर की महिलाओं के साथ नदी गया था बच्चा

जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र के नासरीचक आंजन नदी में नहाने के दौरान एक बच्चा डूब गया। उंसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा डूबते हुए बच्चे को निकाला गया और आनन- फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बरहट प्रखंड क्षेत्र के जावातरी गांव निवासी प्रकाश पासवान के 09 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया कि कर्मा पर्व को लेकर महिलाएं नहाने के लिए नासरीचक आंजन नदी घाट पर गई थी। महिलाओं को जाता देख रिशु कुमार भी साथ चला गया। सभी लोगों के साथ रिशु भी नहाने लगा। इस दौरान रिशु नदी के गहराई में चला गया और डूब गया। नदी में पानी का बहाव ज्यादा होने की वजह से सभी लोग देखते रह गए। उंसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा रिशु कुमार को निकाला गया लेकिन अस्पताल लाने के बाद डाक्टर ने रिशु को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के लिए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मृतक तीन भाइयों में मंझला भाई था। घटना के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Exit mobile version