गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस पर लाइव फायरिंग की जा रही है और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपराध मुक्त का राग अलाप रहे हैं। अपराधियों को चेतावनी दी है कि या तो बिहार छोड़ दें नहीं तो नेपाल चले जाएं। सम्राट ने कहा कि एक तरफ यूपी में योगी बाबा हैं, बगल में बंगाल में शुभेंदु अधिकारी जो दादा हैं वो बैठ गए हैं, और यहां (बिहार में) सम्राट चौधरी बैठा है। कोई माई का लाल किसी भी कीमत पर बिहार में कानून के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है।
सम्राट चौधरी का ये बयान बीते मंगलवार (16 जून, 2026) का है. वे पटना के फुलवारी शरीफ में सहयोग शिविर को संबोधित कर रहे थे. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अब तो नेपाल ही भागना होगा। बिना नेपाल के कोई उपाय नहीं है।
‘जो अपराधी है उसको तो बिहार छोड़ना होगा’
अपने संबोधन में सीएम ने कहा, “कल मैंने एक वीडियो देखा… आज सवेरे से मैं चिंतित था… कि मेरे ही पुलिस वाले को कोई हथियार दिखा रहा है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है… अब उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है और पास का ही जो अस्पताल है उसमें उसको भर्ती करने का काम किया गया है… लेकिन जो अपराधी है उसको तो बिहार छोड़ना होगा।
सुरक्षा के लिए पार करूंगा सारी हदें: CM सम्राट
मुख्यमंत्री ने कहा, “नीतीश कुमार स्पीडी ट्रायल चलाकर कार्रवाई करते रहे मैं थोड़ा सख्ती के साथ कार्रवाई करना चाहता हूं इसमें कोई दो राय नहीं है… इसलिए मैंने कहा कि अगर अपराधी हमारी पुलिस को चैलेंज करता है… यहां हमारी बहनें बैठी हैं… हजारों की संख्या में… मोदी जी और नीतीश जी अभिभावक के तौर पर काम करते थे, ये सम्राट चौधरी आपके भाई के तौर पर बिहार में काम कर रहा है… आपको आश्वस्त करता हूं कि आपकी सुरक्षा के लिए सारी हदें पार करूंगा।

