सीतापुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जो वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं, से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने शनिवार को मुलाकात की। यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली। अब्दुल्ला के साथ यूसुफ मलिक और अनवर हुसैन भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद अब्दुल्ला ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब है, और उन्होंने कहा, “जेल में कोई कैसा हो सकता है?” आजम खान की सेहत को लेकर पहले भी कई बार चिंता जताई गई है, विशेष रूप से 2021 में कोविड-19 संक्रमण और ऑक्सीजन लेवल गिरने की घटनाओं के बाद।
आजम खान से जेल में मिले उनके बेटे अब्दुल्ला आजम

