मुज़फ्फरपुर।संवाददाता।
श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य के दिशा-निर्देशन एवं पीएसएम विभागाध्यक्ष की देखरेख में MBBS 2023 बैच के छात्रों द्वारा गोद लिए गए गांव जमालाबाद में चमकी बुखार (AES) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत छात्रों ने स्थानीय ग्रामीणों को AES के लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिससे ग्रामीणों को बीमारी की गंभीरता और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
छात्रों का नेतृत्व कर रहे पीएसएम विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. बिपीन कुमार ने बताया कि AES से बचाव के लिए बच्चों को रात में भरपेट भोजन कराना जरूरी है, और यदि संभव हो तो कुछ मीठा अवश्य खिलाएं। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों में चमकी बुखार के कोई लक्षण दिखें, तो तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाएं।

