पाकिस्तान को 119 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया सेमीफइनल में, हो सकती है भारत से भिड़ंत : WORD CUP UNDER 19

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली| ऑस्ट्रेलिया ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को 119 रनों से रौंदकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने क्वार्टर फाइनल में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान 276 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के लिए टिग विली ने 97 गेंदों पर 71, कॉरी मिलर ने 75 गेंदों पर 64, कॉम्पबेल केलावी ने 47 और कप्तान कूपर कॉनॉली ने 33 रनों का योगदान दिया।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान कासिम अकरम ने तीन, अवैस अली ने दो और जीशान अली तथा मेहरान मुमताज ने अपने खाते में एक-एक विकेट डाले।
सेमीफाइनल में अब बुधवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा। भारत और बांग्लादेश 2020 के फाइनल में एक दूसरे से भिड़े थे, जहां बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब जीता था। भारत के पास आज क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश से बदला लेने का मौका है।

Related Posts

भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बैडमिंटन और तीरंदाजी का भव्य आयोजन

 4 से 15 मई तक जुटेंगे देशभर के 8000 खिलाड़ी भागलपुर। रेशम नगरी भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बैडमिंटन और तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा…

मुख्यमंत्री ने राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

 खेल की दुनिया में बिहार ने रचा इतिहास पटना। बिहार ने आज खेल की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

  • By TN15
  • April 28, 2025
  • 1 views
कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता : डॉ. दिलीप जायसवाल

भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

  • By TN15
  • April 28, 2025
  • 2 views
भारत के मास्टरस्ट्रोक से बिलबिला रहा है पाकिस्तान : मंगल पाण्डेय

गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

  • By TN15
  • April 28, 2025
  • 1 views
गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

  • By TN15
  • April 28, 2025
  • 1 views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण