बसपा कैंडिडेट हाजी रिजवान का ऑडियो हुआ वायरल, बीजेपी को वोट देने की अपील की

सपा ने मौजूदा विधायक हाजी रिजवान का टिकट काटकर जियाउर रहमान को टिकट थमाया है। टिकट कटने के बाद से ही हाजी रिजवान ने सपा को लेकर बगावती तेवर अपना लिए थे।

द न्यूज 15 
लखनऊ। सोमवार को उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के 55 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के मतदान के बीच मुरादाबाद के कुंदरकी से बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो किसी व्यक्ति से बात करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
वायरल हुए ऑडियो क्लिप में साफ़ सुना जा सकता है कि वो किसी व्यक्ति से बात करते हुए कह रहे हैं कि साइकिल पर पड़ने वाले वोट को बीजेपी में धकेल दो। हाजी रिजवान ऑडियो में सपा प्रत्याशी को हराने की अपील कर रहे हैं और कह रहे हैं किसी भी हालत में सपा को वोट नहीं पड़ना चाहिए। बसपा प्रत्याशी ने इस ऑडियो की पुष्टि भी की है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हाजी रिजवान ने कहा कि किसी भी हालत में सपा का उम्मीदवार नहीं जीत सके। इसलिए मैंने अपने समर्थकों से यह बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने जो भी ऑडियो में कहा है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमने पांच बार सपा सांसद बर्क का समर्थन किया लेकिन इस बार नहीं। बता दें कि सपा ने इस बार संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर रहमान को टिकट दिया है।
सपा ने मौजूदा विधायक हाजी रिजवान का टिकट काटकर जियाउर रहमान को टिकट थमाया है। टिकट कटने के बाद से ही हाजी रिजवान ने सपा को लेकर बगावती तेवर अपना लिए थे। पिछले दिनों वे बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें कुंदरकी से टिकट भी दे दिया गया। बता दें कि सोमवार को उत्तरप्रदेश के 8 जिलों में मतदान हो रहे हैं। इसमें बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर शामिल हैं। पहले चरण का मतदान 10 फ़रवरी को हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

  • By TN15
  • March 10, 2026
मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

  • By TN15
  • March 10, 2026
अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

  • By TN15
  • March 10, 2026
बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

  • By TN15
  • March 10, 2026
सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

  • By TN15
  • March 10, 2026
शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…