Site icon Thenews15.in

मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस

 

उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े सहयोगियों को अपनी रडार पर लंबे समय से ले रखा है। सोमवार को गैंग के प्रमुख शूटर अंगद राय उर्फ झूलन राय के संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति की बाजार में कीमत 9 करोड़ 30 लाख आंकी गई है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई है। यह कानूनी कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई।

पुलिस और राजस्व विभाग की जॉइंट टीम ने संपत्ति को कुर्क किए जाने की नोटिस प्रॉपर्टी पर चस्पा की। इसके साथ ही मौके पर मुनादी भी कराई गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अंगद राय लंबे समय तक मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य और शूटर रहा है। अंगद के खिलाफ गाजीपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। कोर्ट का आदेश भी इस मुकदमे के क्रम में जारी हुई है। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की पहचान होने के बाद यह कुर्की की कार्रवाई हुई है। पुलिस का मानना है कि इस अभियान का उद्देश्य गैंग के आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरीके से खत्म करना है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्तार गैंग से संबंधित कुछ अन्य संपत्तियों पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

 

 

संपत्ति पर लेन-देन करना अपराध होगा

 

इस कुर्की के संबंध में चस्पा की गई नोटिस में साफ लिखा गया है कि संबंधित संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई है। कोर्ट के आदेश के बिना इस संपत्ति की खरीद बिक्री, हस्तांतरण, कब्जा, परिवर्तन या किसी प्रकार का लेन-देन अपराध होगा। अगर कोई इस प्रॉपर्टी से संबंधित किसी प्रकार कोई भी लेन-देन करता है तो वह खुद इसके लिए जिम्मेदार होगा।
 

आपके पसंद की स्टोरी

 

‘रवि मोहन ने कर्जे में डुबोया, बैंक ने नोटिस भेजा’, आरती रवि की मां की ₹40 लाख महीने गुजारा भत्ते पर दो टूक
मेनका गांधी के हाथ से निकल गई 522 एकड़ जमीन, अरबों रुपए हैं कीमत, जानें क्या है यह 51 साल पुराना विवाद
‘वो मुस्‍ल‍िम से शादी कर कट्टर वामपंथी बन गईं, मुझे संघी बनना है’, कंगना रनौत का सोनाक्षी सिन्‍हा पर निशाना?
‘मुझे कोई पद नहीं लेने की इच्छा, मेरा पटाक्षेप हो गया’, बीजेपी के हाथ से फिर निकल गई दतिया सीट तो नरोत्तम मिश्रा का आया बयान

 

अतीक अहमद की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क हो चुकी है

 

बता दें कि इससे पहले प्रयागराज में अतीक अहमद की 1 अरब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त की गई थी। योगी सरकार माफियाओं पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। योगी सरकार माफिया राज को जड़ से खत्म करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version