Site icon Thenews15.in

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

bharat ki jeet

ढाका| भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैंपियसं ट्रॉफी 2021 के मैच में चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागने की शुरुआत की, जिससे हाफ टाइम में भारत 1-0 की बढ़त के साथ आगे बढ़ गया। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने तीसरे क्वार्टर में गोल मारकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

हालांकि, पाकिस्तान मैच में एक गोल करने में कामयाब रहा, क्योंकि जुनैद को सर्कल में एक पास मिला, जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया।

इसके बाद, हरमनप्रीत द्वारा मैच के अंत में एक और गोल करने के बाद भारत ने चौथे क्वार्टर में अपनी जीत दर्ज की।

Exit mobile version