राजापाकर पश्चिमी में अष्टयाम यज्ञ शुरू

551महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।

प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पश्चिमी टोला वार्ड नंबर 2 स्थित काली मंदिर परिसर में 24 घंटे के आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को 551 महिलाओं भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।कौनहारा घाट हाजीपुर से गंगाजल सूरतपुर पोखर लाया गया। जहां महिलाओं द्वारा आचार्य दिग्विजय तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण व धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश में गंगाजल भरकर कलश यात्रा शुरू की गई।जो विभिन्न चौक चौराहे शनिचर हाट चौक पोस्ट ऑफिस चौक लक्ष्मी स्थान चौक होते हुए काली स्थान परिसर पहुंची। जहां आचा्यों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ कर कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के बाद आज से ही 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। शुक्रवार की रात्रि वेला में प्रसिद्ध व्यास उपेंद्र राय की कीर्तन मंडली द्वारा विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहा है। भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। व्यवस्थापकों में राहुल कुमार लालबाबू सिंह रवींद्र सिंह मनोज कुमार उपेंद्र सिंह हरिहर सिंह संतोष कुमार राजेश सिंह विनोद सिंह गणेश राय धर्मेंद्र कुमार मिंटू सिंह दीपक कुमार अमरनाथ पंडित आदि शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *