Site icon Thenews15.in

आशा कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत

माले नेता ने की मुआवजे की मांग

सुभाष चंद्र कुमार

समस्तीपुर पूसा। प्रखंड क्षेत्र के दीघरा पंचायत के कल्याणपुर गौरा निवासी केन्द्र संख्या 31 की आशा कार्यकर्ता नीला कुमारी की गुरुवार को हार्ड अटैक से अकास्मिक निधन पैतृक आवास पर हो गया।

निधन की खबर से क्षेत्र सहित आशा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर भाकपा माले के पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, स्क्रीन वर्कर जिला प्रभारी महेश कुमार सिंह,पूसा प्रखंड के आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा, प्रखंड सचिव उषा देवी, रेखा देवी, शांति देवी, जागृति देवी, सुनीता देवी आदि आशा कार्यकर्ताओं ने मृतिका आशा कार्यकर्ता के निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पितकरने के साथ मृतिका के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।इस दौरान माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा की आशा कार्यकर्ता नीला कुमारी की अचानक निधन की खबर से हम सभी मर्माहत है।उन्होंने प्रशासन से आशा कार्यकर्ता के परिजन को उनके बदले नौकरी देने व मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version