जैसा माता पिता के साथ करेंगे वैसा बच्चे आपके साथ करेंगे

ऊषा शुक्ला

जैसा व्यवहार आप अपने माता पिता के साथ करेंगे वैसा ही व्यवहार आपके बच्चे हैं आपके साथ करेंगे । आप अपने बच्चों को यही तो संस्कार दे रहे हैं कि अपने माता पिता के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। माता पिता को सम्मान देना है या उन पर चिल्लाना है उनकी बेइज़्ज़ती करना है।
सोसायटी कम्पाउंड मे दोनों बुजुर्ग मित्र मोहनबाबू और रमेशबाबू बैंच पर बैठे बतिया रहे थे कि अचानक एक गेंद तेजी से आकर रमेशबाबू के चश्मे पर लगी अचानक ऐसा होने से रमेशबाबू हडबडा गये और चश्मा नीचे गिरकर टूट गया….. सभी बच्चे उनकी और आने से डर रहे थे आखिर एक ने कोशिश की – दादाजी वो गलती से …फिर लगभग सभी बच्चों ने दोनों कानों को पकडते हुए माफी मांगनी शुरू कर दी….देख कर खेला करो बच्चों …मोहनबाबू बोले ।कोई बात नहीं मोहनबाबू बच्चे हैं खेलेंगे नहीं तो क्या करेंगे… जाओ बच्चों मगर थोड़ा ध्यान रखा करो…कहकर भीगी हुई आँखें पोछते हुए वहां से चले गए
मोहनबाबू की तरह बच्चे भी जानते थे की रमेशबाबू का बेटा उनपर यकीनन बिगडेगा उनकी गलती की वजह से अब दादाजी को जाने कया कुछ नहीं सुनना पडेगा….. और बिल्कुल सही बात थी रमेशबाबू के घरसे अक्सर उनके बेटे की तेजतर्रार आवाजें सुनाई देती थी जोकि अपने पिता की कोई ना कोई गलती को लेकर होती थी और आज भी वहीं हुआ…. आपको पता भी है कितना मंहगा चश्मा था वो… आ गए तुडवाकर…अब रहिए बिना चश्मे के…. अभी नहीं बनवाकर दे सकता बस… भुगतिए पर बेटा बिना चश्मे के मुझे दिखाई नहीं…तो… ये तुड़वाने से पहले सोचना चाहिए था।
पर पापा ….दादाजी की कोई गलती नहीं थी वो तो हम बच्चे वहां क्रिकेट….चुप….बहुत बोलता है …बडा आया दादा का चमचा…तभी दरवाजे पर खटखट हुई….कौन है? दरवाजा खोलते हुए रमेशबाबू का बेटा गुस्से से बोला.अंकलजी मे…..आराध्या…. वो दादाजी को सभी नीचे कम्पाउंड मे बुला रहे है….
कयो …..कयो बुला रहे हैं …
रमेशबाबू अपने बेटे बहु और पोते सहित नीचे कम्पाउंड मे आए ….जहां तमाम सोसायटी के बच्चे मौजूद थे ….कया हुआ …कयो बुलाया है पापा को ….
बच्चों ने रमेशबाबू को चश्मा दिया….पहनकर देखिए दादाजी कैसा है….अरे….अरे ये तो मेरा चश्मा …मगर ये तो टूट गया था फिर ….ये बच्चों का प्यार है जो तुमने कमाया है रमेशबाबू… मोहनबाबू बीच मे बोले….
रमेशबाबू ने मोहनबाबू की ओर हैरानी से देखा….
ऐसे कया देख रहे हो ….हां सचमुच ….प्यार ….बच्चों को भी पता है तुम्हारे बेटे बहु के स्वभाव का जानते थे तुम्हारी कोई गलती ना होनेपर भी ये तुम्हें ही दोषी करार देगे और यकीनन हुआ भी यही है …है ना….
इन सबने अपने अपने घरों से अपनी अगले दिन की पाकेटमनी से आपके लिए ये नया चश्मा बनवाया है ….रमेशबाबू आपने इन्हें डांटा नहीं हमेशा प्यार ही किया वो प्यार और स्नेह का मोल ये मासूम बच्चे समझते है इन्हें पता है आपको चश्मे के बिना दिखाई नही ।बच्चे प्यार की भाषा और स्नेह को समझते है मगर तुम …तुम तो इनके बेटे हो इनके कारण इस दुनिया में आए हो फिर तुम कयो नहीं समझते इस प्यार और स्नेह को ….लगता है तुम भूल गए हो बचपन में किए अपने पिता के उन कामों को जो तुम्हारी ख्वाहिशों से जुडे हुए थे ….जानते हो एक पिता की यही ख्वाहिश होती हैं कि उसके बेटे की कोई ख्वाहिश अधूरी ना रहे इसके लिए वो अधिक और अधिक मेहनत करने से भी नहीं चूकता …तुम्हारे कपडो से लेकर खेलकूद की तमाम चीजें जो तुमने कभी मांगी होगी बिना देरी किए जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने की भरसक कोशिश की होगी ….
तुम आज अपने पिता के साथ सलूक कर रहे हो वो सब तुम्हारा बेटा भी देखता है नादान नहीं है ये आजकल के बच्चे सब समझते भी और सीखते भी है कल जब तुम अपने पापा की उम्र मे पहुंचोगे तो यही सब तुम्हारे साथ दोहराया जाएगा तो …सहन कर पाओगे … बबूल के पेड पर आम नहीं लगते …
मुझे माफ कर दीजिए अंकलजी…. मुझे माफ कर दीजिए पापा ….मैंने पता नहीं …..कैसे भूल गया
जैसा व्यवहार आपका अपने माता-पिता के प्रति है क्या आप चाहते है की आपके बच्चे भी आगे चलकर आपके साथ वैसा ही व्यवहार करें?

  • Related Posts

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    एस आर दारापुरी  भारतीय बौद्धिक परंपरा में धर्म…

    Continue reading
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    सम्मान का चयनात्मक सच-जब पत्नी के माता-पिता पूज्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी