जैसे साधन होंगे, वैसा ही साध्य होगा

नीरज कुमार

प्रसिद्ध इतालवी विचारक निकोलो मेकियावेली (1469-1527) ने राजनीति और नैतिकता के बीच दिवार खड़ी करते हुए यह तर्क दिया था कि यदि साध्य उचित हो तो साधन को अपने-आप उचित मान लिया जाएगा | इसके विपरीत, गाँधी जी ने राजनीति और नैतिकता के बीच पुल का निर्माण करते हुए यह तर्क दिया कि राजनीति के क्षेत्र में साधन और साध्य दोनों समान रूप से पवित्र होने चाहिए | मेकियावेली और उसके अनुयायियों के विपरीत गांधी जी साधन को साध्य से पहले रखते हैं – जैसे साधन होंगे, वैसा ही साध्य होगा | साध्य की प्रकृति साधन की प्रकृति से निर्धारित होती है | साधन की तुलना बीज से कर सकते हैं; साध्य की वृक्ष से | जैसा बीज डालेंगे, वैसा ही वृक्ष उगेगा | बबूल का पेड़ बोकर आम का फल नहीं उगाया जा सकता | साध्य और साधन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जिन्हें एक दुसरे से पृथक करना संभव नहीं है | यदि साधन अनैतिक होंगे तो साध्य चाहे कितना ही नैतिक क्यों न हो, वह अवश्य ही भ्रष्ट हो जाएगा क्योंकि गलत रास्ता कभी सही मंजिल तक नहीं ले जा सकता | जो सत्ता भय (Fear) और बल-प्रयोग की नींव पर खड़ी की जाती है, उससे लोगों के मन में स्नेह और आदर की भावना पैदा नहीं की जा सकती | स्वराज-प्राप्ति के लिए गांधी जी ने सत्याग्रह का मार्ग दिखाया, क्योंकि सत्याग्रह ऐसा साधन था जो साध्य के समान ही पवित्र था | यदि हिंसा, छल-कपट और असत्य के मार्ग पर चलकर स्वराज भी मिल जाता तो वे उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं थे | यही कारण था कि 1922 में जब क्रुद्ध भीड़ ने (उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में) ‘चौरी चौरा’ थाने को आग लगा दी, तब गांधी जी ने असहयोग आन्दोलन वापस ले लिया हालांकि इस आन्दोलन की सफलता दिखाई देने लगे थे | उन्होंने अनुभव किया कि जनता अभी तक अहिंसा के मार्ग पर चलना नहीं सीख पाई थी |

गांधीजी के चश्मे का हम हर तरह का उपयोग करते हैं, बस उन्हें अपनी आँख के आगे लगा के उनमें से देखते भर नहीं हैं। इस चश्में में सत्य और अहिंसा का काँच लगा है जो हमें वह सब दिखला सकता है जिसे देखने से हम डरते हैं। वह दिखा सकता है कि हमारा अर्थतन्त्र दूसरों को गरीब बना के, पर्यावरण को दूषित कर के ही चलता है। वह दिखा सकता है कि हमारा स्वास्थ्य और शिक्षा तंत्र मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार से बीमार है।
वह दिखा सकता है कि जिस आर्थिक वृद्धि को हमने विकास मान लिया है, वह हमारे भविष्य को औने–पौने दाम पर नीलाम कर के ही प्राप्त होती है। यह भी कि हमारी राजनीति समाज में कुछ अच्छा करने का साधन नहीं बची है, सत्ता और महत्वाकांक्षा की साधना बन के रह गयी है। हमारे किसान–कारीगर हताश हैं, उनका रोजगार जा रहा है। हमारी आबादी के एक छोटे–से कुलीन हिस्से के विकास के लिए बाकी सब की बलि चढ़ रही है। हम विकास के नाम पर, धर्म के नाम पर, गोरक्षा के नाम पर, जाति के नाम पर, लिंग के नाम पर, भाषा के नाम पर, राष्ट्र के नाम पर…हिंसा ही कर रहे हैं।
नीरज कुमार

  • Related Posts

    किसानो के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह : देवेन्द्र अवाना

    गांव खेत खलिहान की बात करने वाले किसान…

    Continue reading
    पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू

    नजीबाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ता ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन ने रूस को फिर ललकारा, क्रीमिया ब्रिज पर लगाए 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक, ट्रिगर दबाते ही धमाका…

    • By TN15
    • June 3, 2025
    यूक्रेन ने रूस को फिर ललकारा, क्रीमिया ब्रिज पर लगाए 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक, ट्रिगर दबाते ही धमाका…

    Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

    • By TN15
    • June 3, 2025
    Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

    दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी !

    • By TN15
    • June 3, 2025
    दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी !

    हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए कुछ मुसलमान देते हैं गाय की बलि : शंकराचार्य

    • By TN15
    • June 3, 2025
    हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए कुछ मुसलमान देते हैं गाय की बलि : शंकराचार्य

    कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज 

    • By TN15
    • June 3, 2025
    कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज 

    यमुना में डूबकर चार बच्चियों की मौत!

    • By TN15
    • June 3, 2025
    यमुना में डूबकर चार बच्चियों की मौत!