दिल्ली में चल रहे ‘चलो संसद’ मार्च के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां नहीं हैं। वे पंजाब गए हुए हैं. हालांकि प्रदर्शनकारियों के लिए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से ही एक वीडियो जारी कर उनका मनोबल बढ़ाया है। वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दोस्तों मैं पंजाब में हूं अभी और सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि दिल्ली में, कनॉट प्लेस पर कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा सीपी, जंतर मंतर, जनपथ भर गया है. देश भर से हजारों की संख्या में बच्चे यहां आए हुए हैं. सरकार इनके ऊपर दमन की पूरी शक्तियां इस्तेमाल कर रही है। लाठीचार्ज कर रही है, मार रही है। अरविंद केजरीवाल का कहना है, “उधर इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। उनको संसद जाने से रोका जा रहा है. यह गलत है. युवा आखिर जाए तो जाए कहां? उनका तो आपने भविष्य बर्बाद कर दिया है. अब जब वह आपसे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं तो आप उनपर लाठीचार्ज करा रहे हो. यह तो बिल्कुल सही नहीं है।
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यह कि पीएम मोदी से कहना चाहते हैं कि बच्चों के गुस्से को संभालिये नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात करो. हमारे बच्चे हैं. इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करते? इतना क्यों अहंकार है?
भगवंत मान ने प्रदर्शनकारियों का बढ़ाया मनोबल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिनको यह लगता है कि यह किताब मेरी जिंदगी बदल देगी। यह किताब मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी. मैं किताब पढ़ूंगा. सुबह-सुबह 3.00 बजे का अलार्म लगाकर बच्चे पढ़ने बैठते हैं. 14-14 घंटे तक बैठकर पढ़ते हैं. तब जाकर कहीं वह नीट का पेपर देते हैं. एक दिन पता चले कि पेपर लीक हो गया. बड़े बड़े अमीरों ने पेपर खरीद लिया. अब वही डॉक्टर बनेंगे. यह तो सही नहीं है. मैं जंतर-मंतर पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को समर्थन देता हूं. हम एक साथ हैं।

