सिर्फ मेरे ही नही तेजस्वी के भी जीजा हैं अरुण भारती : चिराग

हाजीपुर । अरुण भारती सिर्फ हमारे जीजा नहीं हैं, वह तेजस्वी यादव के भी जीजा हैं और अपने जीजा का पता उनको होना चाहिए। अगर पता नहीं है तो बता देता हूं कि लंदन में पढ़ाई की है और अब यहीं पर रह रहे हैं।
जमुई में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती की पता पूछा था। चिराग पासवान ने तेजस्वी का जवाब देते हुए कहा कि अरुण भारती सिर्फ मेरे जीजा नहीं है वह तेजस्वी यादव के भी जीजा हैं। इसलिए तेजस्वी को भी अपने जीजा का पता होना चाहिए। अगर पता नहीं है तो बता दीजिएगा कि लंदन में पढ़ाई किए हैं और अब यहीं रह रहे हैं।
चिराग पासवान ने कहा कि किसी के ऊपर कितना भी बड़ा सरनेम क्यों न हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। काबिलियत होनी चाहिए।
चिराग ने कहा कि 2014 के चुनाव में हमारे और हमारी पार्टी के ऊपर भी परिवारवाद का आरोप लगा था, तो पहली बार मात्र 70 से 75000 वोट के अंतर से चुनाव जीता था। पांच वर्षों में जो काम हुआ और जो बदलाव हुआ तो दूसरी बार ढाई लाख से ऊपर के वोटों से जमुई की जनता ने जिताया। विपक्ष में कई पार्टियां हैं , जिनके परिवार के लोग चुनावी मैदान में हैं । हुनर और काबिलियत होना चाहिए, जनता खुद फैसला कर लेगी। महागठबंधन में ज्यादातर परिवारवाद किया जाता है।
चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ नहीं बोलते हैं। जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने राम मंदिर, 370, महिलाओं के लिए आरक्षण आदि का उदाहरण दिया।
अरुण भारती चिराग पासवान की पार्टी से लोकसभा का उम्मीदवार के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत