चौसा में किसानों पर अत्याचार करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ किसानों से मतदान करने की अपील

देश में परिवर्तन की हवा चल रही है : डॉ सुनीलम

हमने जो वायदा किया, उसे पूरा किया: बी आर पाटिल

मोदी सरकार के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है : अरुण श्रीवास्तव

किसान और महिलाएं भाजपा को सजा देने के लिए वोट करें : अविनाश काकड़े

आज बक्सर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में इंडिया गठबंधन के बैनर तले कर्नाटक विधानसभा में पांच बार विधायक रहे, पूर्व डिप्टी स्पीकर बी आर पाटिल, समाजवादी समागम के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक दल के नेता डॉ सुनीलम, महाराष्ट्र के किसान सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश काकड़े, म.प्र. से किसान संघर्ष समिति के सीधी-सिंगरौली क्षेत्र संयोजक निसार आलम अंसारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बी आर पाटिल ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जो वायदे किए थे उन्हें चुनाव होने के बाद पूरा किया है। उन्होंने बक्सर के मतदाताओं से अपील की कि वे महिलाओं और बेरोजगारों को एक लाख रुपए देने, 10 किलो अनाज देने, मजदूरों को मनरेगा में न्यूनतम 400 रूपए की मजदूरी देने की गारंटी पर विश्वास कर सुधाकर सिंह को वोट करें।
उन्होंने कहा कि पिछली बार नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी कर मतदाताओं को फंसाने में कामयाब हो गए थे लेकिन 10 साल के कड़वे अनुभव के बाद अब मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है।
अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में भय का माहौल तैयार कर दिया है। ऐसे समय में सुधाकर सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है, जो सरकारों के साथ-साथ अपने नेतृत्व से भी सवाल कर सकें।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने झूठ के आधार पर जो गुब्बारा उड़ाया था, चार चरण के चुनाव के बाद उसकी हवा निकल चुकी है। इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की कगार पर पहुंच गई है।
डॉ सुनीलम ने किसानों से अपील की कि वे जब मतदान करने जाए तब बक्सर के चौसा में डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार, बनारस के मोहन सराय में किसानों पर किए गए अत्याचार, लखीमपुर खीरी में किसानों को जीप से कुचले जाने की घटनाओं को याद कर, किसानों पर अडानी अंबानी को देश की जमीन सौंपने के लिए लादे गए तीन किसान विरोधी कानून के विरोध में इंडिया गठबंधन को वोट करें ।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट का 16 लाख करोड़ माफ किया है। उतनी राशि से किसानों का तीन बार कर्जा माफ किया जा सकता था तथा देश के मनरेगा मजदूरों को 24 वर्षों तक काम दिया जा सकता था।
डॉ सुनीलम ने कहा कि तेजस्वी यादव ने रोजगार को चुनाव का मुख्य एजेंडा बनाने में सफलता हासिल की है, जिसके लिए देश का बेरोजगार युवा उन्हें हृदय से बधाई दे रहा है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि हम सुधाकर सिंह के लिए इसलिए वोट मांग रहे हैं क्योंकि वे किसानों की आवाज उठाते रहे हैं तथा इंडिया गठबंधन ने एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज मुक्ति का वायदा किया है।
अविनाश काकड़े ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी की कानून गारंटी देने को लेकर झूठ बोला है। महिलाओं को सुरक्षा देने का दावा करने वाली भाजपा ने महिलाओं का शोषण और अत्याचार करने वालों को खुला संरक्षण दिया है। जिसकी सजा भाजपा के खिलाफ वोट देकर दी जानी चाहिए। निसार आलम अंसारी ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिसे बचाने के लिए सुधाकर सिंह को वोट देना जरूरी है।

  • Related Posts

    सोशलिस्ट पार्टी इंडिया में उठी प्रेम सिंह को फिर से सक्रिय करने की मांग 

    डाॅ. अम्बेडकर पर खुला सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का राष्ट्रीय कार्यालय, पार्टी के अध्यक्ष अधिवक्ता थम्पन थॉमस ने किया उद्घाटन    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। डाॅ. अम्बेडकर की जयंती पर 14…

    “गोबर, गुस्सा और विश्वविद्यालय की गिरती गरिमा”

    गोबर का जवाब: जब शिक्षा की दीवारों पर गुस्सा पुता हो। गोबर के पीछे सरकार: विज्ञान, शिक्षा और विवेक का अपहरण डॉ. सत्यवान सौरभ जिस देश में बच्चों के हाथों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 5 views
    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 4 views
    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 7 views
    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस