Site icon Thenews15.in

आन्या ट्रस्ट ने टीबी के 25 मरीज गोद लिए

नोएडा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार को टीबी मरीजों को गोद लेने और पोषण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आन्या ट्रस्ट की ओर से 25 टीबी मरीजों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डा. नरेन्द्र कुमार ने टीबी मरीजों को पोषण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पोष्टिक आहार टीबी मरीजों को बीमारी से जल्दी ठीक होने में मदद करता है। इसलिए उन्हें अपने आहार पर जरूर ध्यान देना चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आर.पी. सिंह ने टीबी मरीजों को सरकारी की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही कहा कि मरीज इस बात का ध्यान रखें कि यह बीमारी दूसरों में न फैले, इसके लिए वह जब भी सार्वजनिक स्थानों पर जाएं मास्क जरूर पहनें और सार्वजनिक स्थानों पर थूकें नहीं।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डा. उबैद कुरैशी, डा. संजीव, डीपीएम मंजीत कुमार, डब्ल्यूएसओ कंसलटेंट ब्रजपाल, अंबुज पांडे, पवन कुमार एवं कमल कुमार तथा आन्या ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष योगेश कुमार कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटिया उपस्थित रहे।

Exit mobile version