Site icon Thenews15.in

पूसा थानाध्यक्ष के कार्यशैली से नाराज भाकपा-माले शुरू करेगा चरणबद्ध आंदोलन : अमित कुमार

भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड के महमदा पंचायत में संपन्न

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक मंगलवार को प्रखंड के महमदा पंचायत में माले नेता जगदीश महतो के दरवाजे पर संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार व पर्यवेक्षक भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार कि उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक शुरू होने के पूर्व भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य काॅ. विष्णुदेव प्रसाद यादव,(पूर्वी चंपारण) आरा लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान मृत्यु हो जाने व इंदु देवी, मीना देवी सहित अन्य माले नेता के मृत्यु हो जाने को लेकर दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि दिया गया।

इसके बाद बैठक में इंडिया गठबंधन समस्तीपुर लोकसभा चुनाव की समीक्षा, आगामी कार्यभार, पार्टी सदस्यता, संगठन का विस्तार, पार्टी पत्रिका ‘लोकयुद्ध’ के पाठकों की संख्या बढ़ाने व प्रखंड में हो रहे जन-समस्याओं राशन में डीलर के मनमानी, खाद आपूर्ति कार्यालय पूरे सप्ताह बंद रखना, मनरेगा कार्यालय द्वारा भ्रष्टाचार लूट-खसोट जैसे समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा-माले उम्मीदवार आरा लोकसभा से सुदामा प्रसाद, काराकाट लोकसभा से राजाराम सिंह कुशवाहा व अगिआंव विधानसभा उपचुनाव चुनाव में शिव प्रकाश रंजन ने जीत दर्ज किए हैं छात्र-नौजवान, मजदूर किसान,गरीब, दलित, पिछड़ा वर्ग का आवाज सड़क से लेकर दिल्ली के सदन में गूंजेगा।

आगे उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव में भाजपा का धार्मिक राजनीतिक नहीं चला जिससे 400 पार का नारा देने वाले 300 सीट भी पार नहीं कर पाया। इस बार के केंद्र सरकार में बिहार किंग मेकर के रूप में है अब नीतीश को तय करना है कि बिहार के विकास के लिए और विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए मोदी को मजबूर करें। इस बार विपक्ष भी मजबूती से संसद सदन में आवाज को बुलंद करेगी।

भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पूसा थाना अध्यक्ष के कार्यशैली के लेकर अनेकों सवाल उत्पन्न हो रहा है। मनमानी तरीके से थाना चलाना, अन्य दर्जनों मामला संज्ञान में आया है जिसका शिकायत जिला प्रशासन से किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि थाना अध्यक्ष अपने कार्यशैली को सुधार करे अन्यथा भाकपा-माले चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

मौके पर भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, रौशन कुमार यादव, महेश कुमार सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश कुमार, रविंद्र सिंह, दिनेश राय, जितेंद्र राय, अखिलेश कुमार सिंह, केदार कुमार, जगदीश महतो व रमेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

Exit mobile version