समस्तीपुर पूसा प्रखंड के हरपुर महमदा स्थित वार्ड संख्या 6 के आक्रोशित ग्रामीणों ने पीने के लिए पानी के अनुपलब्धता पर मुजफ्फरपुर पूसा दरभंगा मुख्य मार्ग को घंटो अवरुद्ध कर स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जाहिर किया।
साथ ही प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाम स्थल पर आने की मांग पर अरे हुए थे। हालांकि स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक सहयोग से आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर राहगीरों को सरक जाम से मुक्ति दिलाया। मौके पर संबंधित वार्ड के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

