काँटों पर नित चलो

अगर चाहो तुम सूरज बनना,
बनकर के दीप जलो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

जीवन के इस सफ़र में,
न जाने कितने मोड़ मिलेंगे।
पग-पग मुश्किल रस्ता रोकेगी,
कष्टों के झकझोर मिलेंगे॥
यदि मंज़िल को है चूमना,
ना बाधा देख डरो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

फूलों का ‘सौरभ’ पाने हेतु,
काँटों को प्रथम चुनना होगा।
न जाने कितनी बार गिरोगे,
हर बार तुम्हें संभलना होगा॥
पड़े यदि सागर लांघना,
बन के पवन कुमार उड़ो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

बढ़ते कदमों को फांसने,
नियति अपना खेल रचेगी।
जीवन के इस महाभारत में,
बाधाएँ चक्रव्यूह रचेगी॥
होना चाहो अमर यदि तो
अभिमन्यु-सा वीर बनो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

मन-वचन-कर्म से तुमको,
ये युद्ध लडऩा होगा।
लहराते विजय पताका,
लक्ष्य की ओर बढऩा होगा॥
दुनिया जय-जय कार करेगी,
उन्नति के शिखर चढ़ो।
गर खिलना है फूलों-सा,
काँटों पर नित चलो॥

प्रियंका ‘सौरभ’
दीमक लगे गुलाब (काव्य संग्रह)

  • Related Posts

    “कलियुग का स्वयंवर”

    त्रेता में धनुष उठा था जब, जनकपुरी थर्राई…

    Continue reading
    क्रांति का आह्वान – अब परिवर्तन चाहिए!

    अब परिवर्तन चाहिए, हर घर से एक रक्षक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Purbo Diganta फाउंडेशन की समाज सेवा की दिशा में एक प्रतिबद्ध पहल

    • By TN15
    • May 23, 2025
    Purbo Diganta फाउंडेशन की समाज सेवा की दिशा में एक प्रतिबद्ध पहल

    क्या हैं कोरोना से बचने के करें उपाय !

    • By TN15
    • May 23, 2025
    क्या हैं कोरोना से बचने के करें उपाय !

    पाकिस्तान पर बहुत आक्रामक हैं योगी आदित्यनाथ!

    • By TN15
    • May 23, 2025
    पाकिस्तान पर बहुत आक्रामक हैं योगी आदित्यनाथ!

    रिया सेन की हरकतों ने बर्बाद कर दिया उनका फ़िल्मी करियर!

    • By TN15
    • May 23, 2025
    रिया सेन की हरकतों ने बर्बाद कर दिया उनका फ़िल्मी करियर!

    देश में जहाँ जहाँ भी अंगिका भाषी हैं उन तक रामावतार राही की कविता आज भी बनी हुई हैं जीवंत : पारस कुंज

    • By TN15
    • May 23, 2025
    देश में जहाँ जहाँ भी अंगिका भाषी हैं उन तक रामावतार राही की कविता आज भी बनी हुई हैं जीवंत  : पारस कुंज

    ‘गजवा-ए-हिंद’ पर काम कर रहा था तुफैल!

    • By TN15
    • May 23, 2025
    ‘गजवा-ए-हिंद’ पर काम कर रहा था तुफैल!