Site icon Thenews15.in

ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा 6 को करेगा सभी मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन

निवेशकों के भुगतान को लेकर देशभर में सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन कर रहे ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने इस बार रणनीति बदली है। 6 फरवरी को यह संगठन देशभर के सभी प्रदेशों के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। इस आंदोलन के तहत उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी, प्रदेश अध्यक्ष संसार सिंह और महासचिव नौशाद अली, बिहार में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह एडवोकेट और प्रदेश मोहित कुमार, झारखंड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सोलंकी के मुख्य रूप से आंदोलन की अगुआई करने की बात सामने आ रही है।

Exit mobile version