अखिलेश यादव ने लोकसभा सदस्‍यता से दिया इस्‍तीफा, विधानसभा में रहकर UP पर करेंगे फोकस

द न्यूज 15

लखनऊ । अखिलेश यादव ‘विधायकी’ छोड़ें या ‘सांसदी’ की दुविधा से बाहर आ गए हैं। उन्‍होंने लोकसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद मंगलवार को सपा मुखिया ने लोकसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देने का फैसला ले लिया। पार्टी नेता अनुराग भदौरिया ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव को लगा कि यूपी की जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका विधानसभा में रहना जरूरी है इसीलिए उन्‍होंने यह फैसला लिया है।
मंगलवार की दोपहर अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला से मिलकर उन्‍हें अपना इस्‍तीफा सौंपा। उनके साथ पार्टी नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से सांसद चुने गए थे। कल अखिलेश ने आजमगढ़ के विधायकों और पार्टी नेताओं से बातचीत की थी। इसके पहले वह करहल विधानसभा क्षेत्र में भी गए थे। वहां के नेताओं ने अखिलेश से विधायकी न छोड़ने का अनुरोध किया था। तब अखिलेश ने कहा था कि इस बारे में पार्टी फैसला लेगी।
समाजवादी पार्टी जहां अखिलेश के इस फैसले को उचित बता रही है और कह रही है कि इससे उत्‍तर के पार्टी विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। वही भाजपा नेताओं का कहना है कि वैसे तो यह सपा का अंदरुनी मामला है लेकिन सच यह है कि अखिलेश यादव को पता चल गया है कि 2024 में भी पार्टी का हश्र ऐसा ही होने वाला है। वह करहल से बड़ी मुश्किल से चुनाव लड़ना चाहते हैं और 2024 में सांसद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते इसलिए अगले पांच साल उन्‍होंने विधानसभा में ही रहने का फैसला लिया।

Related Posts

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन (उप सभापति) और जनता…

Continue reading
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

पटना। जदयू से किनारा करने वाले केसी त्यागी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज