गलतफहमी में जी रहे हैं अखिलेश यादव, यूपी में भारी बहुमत से बन रही है भाजपा सरकार – रवि किशन

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भाजपा के सफाए के अखिलेश यादव के दावे पर पलटवार करते हुए गोरखपुर से भाजपा लोक सभा सांसद रवि किशन ने कहा है कि अखिलेश यादव गलतफहमी में जी रहे हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए रवि किशन ने दावा किया कि भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है , कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है ( जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी ) । आज प्रदेश की जनता मोदी-योगी से खुश है। सब जगह जय श्री राम का नारा लग रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनता बहुत खुश है और भाजपा 300 से ज्यादा सीटों के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर अखिलेश के पलटवार पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि लाल टोपी की चमक दिल्ली तक नहीं पहुंची है, बल्कि यह वहां नजर आ रही थी जब तीन दिन पहले इनके लोग एक पुलिस अधिकारी को मार रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल टोपी और समाजवादी पार्टी के इसी रवैये को लेकर प्रदेश की जनता को संदेश दिया था, आगाह किया था।

प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी करने पर रवि किशन ने कहा कि जब ये 70 सालों तक सत्ता में रहे तब महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया और अब प्रियंका गांधी लॉलीपॉप देने की कोशिश कर रही हैं।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा