उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू गांव में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका पर हमले के दावे के बीच तीखा हमला बोला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोला है। कन्नौज सांसद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि स्कूलों की बदहाली का ख़स्ताहाल दिखाने की कोशिश करने वाले ‘जंतर-मंतर के युवा आंदोलनकारियों’ पर राजस्थान में भाजपाइयों पर द्वारा किया गया जानलेवा हिंसक हमला और गाड़ियों के शीशे तक तोड़ने का कुकृत्य बेहद निंदनीय है।
उन्होंने लिखा कि ‘हिंसा’ हताशा का ही उग्र रूप होती है। शिक्षा विरोधी भाजपा और उनके संगी-साथी कभी नहीं चाहते हैं कि लोग जागरूक हों और उनकी दक़ियानूसी सोच पर आधारित रूढ़िवादी-सामंतवादी सत्ता के ख़िलाफ़ खड़े होकर उसे उखाड़ फेंकें. शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार है, ‘मानव संसाधन विकास’ का मुद्दा नहीं. छात्र कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि स्थानीय लोगों ने इन कार्यकर्ताओं को गांव से बाहर खदेड़ दिया और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.यह घटना रामपुरा- कंवरपुरा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई जहां कॉजपा कार्यकर्ता भवन की हालत का जायज़ा लेने और छात्रों व शिक्षकों से बातचीत करने पहुंचे थे.पुलिस ने इस तरह की घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है।

