अखिलेश को कहीं चुनाव में भारी न पड़ जाये राजा भैया को ये कौन है कहना !

सी.एस. राजपूत  
जिन मुलायम सिंह यादव ने राजा भैया पर पोटा लगने के बाद पूरा साथ दिया, जिन मुलायम सिंह यादव के सामने राजा भैया ने सपा के दूसरे नंबर के नेता अमर सिंह को कभी तवज्जो नहीं दी। उन राजा भैया के बारे में मुलायम सिंह यादव के उत्तराधिकारी अखिलेश यादव कह रहे हैं कि ये कौन हैं ?
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने की जुगत में लगे अखिलेश यादव को राजा भैया के बारे में ये कौन हैं वाला बयान भारी पड़ सकता है। इसका बड़ा कारण यह है कि अभी भी न केवल समाजवादी पार्टी में काफी नेता राजा भैया के करीबी हैं बल्कि कितने सपा कायर्कर्ताओं की भी राजा भैया में आस्था है।
राजा भैया का प्रतापगढ़ के अलावा आसपास के जिलों में भी काफी प्रभाव माना जाता है। वैसे भी अखिलेश यादव को इन बातों पर ध्यान रखना चाहिए कि यदि वह सरकार बनाने में लगे हैं तो किसी भी वर्ग को नाराज करने से बचें। यह भी जमीनी हकीकत है राजा भैया खुद उनके पिता और उस पार्टी के संस्थापक से मिले हैं जिसकी बागडोर आज अखिलेश यादव के हाथों में हैं।
अखिलेश यादव को यह भी सोचना होगा कि नेता जी की सपा को मजबूत करने में एक बड़ी खासियत यह थी कि वह जिसका साथ देते थे खुलकर देते थे।  २००२ में मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद जब राजा भैया पर पोटा लगा तो केंद्र में भाजपा की सरकार थी। राजा भैया पर पोटा लगने पर खुद वह राजनाथ सिंह चुप्पी साध गये जिनके मुख्यमंत्री बनने में राजा भैया ने काफी मदद की थी। वह मुलायम सिंह यादव ही थे जिन्होंने राजा भैया का खुलकर साथ दिया। और राजा भैया ने भी 2003 में बनी सपा की सरकार बनने में काफी सहयोग किया था। यही वजह थी कि उस समय भले ही राजा भैया ने सपा की सदस्यता न ली हो पर लोग उन्हें सपा का नेता मानने लगे थे।
मुलायम सिंह यादव की शह पर ही दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजा भैया पर लगे पोटा के विरोध में ठाकुरों का एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें तलवारें भी बांटी गई थी। इसमें दो राय नहीं कि अखिलेश यादव ने २०१२ में मुख्यमंत्री बनने के बाद अतीक अहमद, राजा भैया जैसे बाहुबलियों से दूरी बना ली थी। यह भी जमीनी हकीकत है कि अब जब विधानसभा चुनाव करीब हैं तो उन्होंने पश्चिमी उत्तर के बाहुबलि कादिर राणा को सपा से जोड़ा है।
दरअसल समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल प्रतापगढ़ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे राजा भैया से जुड़े सवाल पूछे तो  पूर्व सीएम ने जनसत्ता लोकतांत्रिक दल बना चुके राजा भैया को पहचानने से भी इनकार कर दिया।
अखिलेश यादव से जब राजा भैया की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने पूछा, ये कौन है, कौन है ये? उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा कि यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर जो अन्याय हो रहा है, वैसा किसी जिले में नहीं हुआ। अखिलेश ने यह बात प्रतापगढ़ जिले के पट़्टी तहसील के राम कोला गांव में एक निजी कार्यक्रम में बोली है।
दरअसल राजा भैया के मुलायम सिंह के मिलने के बाद सपा से राजा भैया की पार्टी के गठबंधन की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था।

Related Posts

भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

प्रोफेसर राजकुमार जैन विंध्य पर्वतमाला की तलहटी में‌‌…

Continue reading
समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

नीरज कुमार   बिहार की राजनीति में एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार