Site icon Thenews15.in

कृषि मौसम वैज्ञानिक डा ए सत्तार फेलो पुरस्कार से सम्मानित

 

समस्तीपुर पूसा। डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा अब्दुस सत्तार को मौसम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए फेलो पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डा ए सत्तार को 8 -10 फरवरी 2024 को बनारस में आयोजित सम्पूर्ण भारत के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। विदित हो कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश एवं विदेशों से करीब करीब 200 से अधिक मौसम वैज्ञानिक भाग लिया था।

Exit mobile version