Site icon Thenews15.in

प्रमोद कुमार अपने आवास पर झंडोत्तोलन करने के बाद दलित बस्ती में किया गया झंडोतोलन कार्यक्रम।

बेतिया। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेतिया लाल बाजार स्थित नव दुर्गा ज्वेलर्स संपादक प्रमोद कुमार अपने निजी निवास स्थान पर झंडोत्तोलन करने के बाद अपने पैतृक गांव सिरनी बाजार स्थित चिंतामणपुर मठ दलित बस्ती में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस झंडोतोलन कार्यक्रम में मालही थाना शैलेंद्र गिरी (मुखिया) नगर अध्यक्ष अरेराज रंटु पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेत्री सुभद्रा मणि त्रिपाठी, प्रमोद पासवान ( दलित प्रदेश महासचिव), अधिवक्ता आशुतोष तिवारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित बच्चों हुए शामिल।

इस समारोह में उपस्थित सभी लोगों को प्रमोद कुमार ने गणतन्त्र दिवस की शुभकामना देते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया और इस झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को कॉपी-कलम का दिया गया। इस दौरान प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिरनी बाजार क्षेत्र में झंडातोलन किया जाता है इसके अलावा इस क्षेत्र के विकास के साथ बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष किकेट मैच का आयोजन किया जाता है जिससे यहां के बच्चे आगे बढ़कर क्षेत्र के साथ देश का भी नाम रोशन करें।

Exit mobile version